Sunday, October 18, 2015

                                             इंट्राडे ट्रेडिंग 

                    इंट्राडे ट्रेडिंग एक महान कला हैं।  यह पैसा कमाने का आसान तरीका हैं. पैसा कमाना आसान  नहीं हैं लेकिन नामुमकिन भी नहीं हैं।   इंट्राडे ट्रेडिंग मतलब एक बिजनेस  ही  हैं  ; जैसे बिजनेस फायदे के लिए किया जाता हैं ,   वैसेही इंट्राडे ट्रेडिंग भी फायदे के लिए  की जाती हैं। कोई भी माल खरीदते हैं और बेचते हैं तो उसमे एक बात होती हैं की हम अपने मर्जी से खरेदी किंमत पर खर्चा और मुनाफा जोड़कर  बेचने की किंमत तय करते हैं और मार्केटिंग करके उस वस्तु को बेचने  का प्रयास करते हैं  कस्टमर का इंतजार करते  हैं।  जब तक कस्टमर  नहीं आता  और सौदा पक्का नहीं होता तब तक उस माल को संभालकर रखना , 
















सहेजना बिजनेसमैन  का काम होता हैं। उस चीज की टूट फुट नहीं होनी चाहिए ,यदि माल सड़ने गलने वाला हो तो उसे  कोल्ड  स्टोर में  स्टोर  करके रखना चाहिए ताकि  खराब  न हो और  होने वाले नुकसान से बचे। याने जैसे हम उसमे फायदे की बात सोचते  हैं तो नुकसान होने का डर भी रहता हैं।  बिजनेस याने  रिस्क ही हैं , जब हम बिजनेस स्टार्ट करते हैं तो प्रॉफिट - लॉस का हमे अंदाजा रहता हैं।  इसमें एक बात जरूर  रहती हैं की डिमांड-सप्लाई , मार्केटिंग स्ट्रेटेजी का असर एडवरटाइजिंग और अन्न्य  बातो  का असर इससे - प्रॉफिट लॉस में फरक जरूर पड़ता  हैं।  इसका मतलब ये हैं की बिजनेस  में  फायदा - लॉस  हैं ही , कोई भी बिजनेस लॉस के लिए नहीं किया जाता हैं। हर कोई बिजनेस में पैसा कमाना चाहता हैं और सोच भी यही  होनी चाहिए  की हमे हमे पैसा कमाना हैं, वो कैसा कमाना हैं इसके लिए आइडिया की जरूरत होती हैं; सक्सेस वही होते हैं  जो हमेशा प्रयास करते रहते  हैं ,प्रयास करने वालो की कभी हार नहीं होती ; एकदिन वो सक्सेस  जरूर होता हैं। प्रयास सही दिशा में  होना चाहिए , अपने आप पर पुरा विश्वास होना चाहिए , रास्ता सही मिलना चाहिए, दृढ़ संकल्प होना  चाहिए , हमेशा सीखते रहना चाहिए।  अगर सभी बातो पर हम शोध करने लगे तो अपनी पूरी जिंदगी निकल जाएँगी इसलिए जो भी ज्ञान मौजूद हैं ; वह ग्रहण करते रहना चाहिए ,उसमे आवश्यकता होने पर कुछ बाते जोड़ना चाहिए कुछ बाते छोड़ना चाहिए एकदिन ऐसा आएगा की सफलता आपके कदम चूमेगी। 

No comments:

Post a Comment