आदासा रोड पर जंगल
आदासा , नागपूर - राजेन्द्र बोडे
आदासा यह गाँव नागपुर जिल्हे का प्रेक्षणीय हैं। यहाँ के गणेशजी बहोत फेमस हैं , यहाँ हजारो लोग रोज आते जाते हैं। आदासा पहुचने के लिए दोनों साइड से जाया जा सकता हैं ,एक कलमेश्वर धापेवाड़ा से आदासा और दूसरा सावनेर -बोरगांव से आदासा। धापेवाड़ा से आदासा का रोड तो बहोत अच्छा हैं लेकिन बोरगांव से आदासा के रोड की बहोत दुर्गति हैं ऐसा लगता हैं की यहाँ रोड पर जंगल हैं। रोड पर सामने का रास्ता दीखता ही नहीं हैं आए दिन यहाँ एक्सीडेंट होते हैं. लेकिन pwd विभाग और शासन -प्रशासन इसकी सुध नही लेता हैं , यहाँ साफ सफाई की बहोत बुरी हालत हैं। रोड के दोनों साइड में बाबुल और बोरी के पेड़ के कारण सामने आने वाला साधन दिखाई नहीं देता हैं , इस झाड़ियो के कारण रोड इतना छोटा हो गया हैं की डबल साधन निकलना मुश्किल हो जाता हैं। ऐसा लगता हैं की जबसे यहाँ रोड तबसे सफाई हुई नहीं हैं , यहाँ के किसानो ने भी अतिक्रमण करके रखा हैं ,सरकारसे आम आदमी की आवाज से बिनती करते हैं की समन्धित विभाग यहाँ के बभूल और बोरियो की सफाई करे और यात्रियों की जीवन रक्षा करे। और यदि इस साफ सफाई का किसीको और अगर उसने सफाई न की हो तो उस पर जल्द से जल्द करवाई करे।

भ्रस्टाचार विरोधी सेना काम जल्द से जल्द करने के लिए सरकार को अर्जी देगी और रोड साफ न रखने वालो पर कारवाई की मांग करेगी . भ्रस्टाचार विरोधी सेना प्रमुख राजेंद्र बोडे ने कहा हैं की शासन -प्रशासन ने मांग नहीं मानी तो आंदोलन करेंगे।
No comments:
Post a Comment